{"_id":"3e7bd21f2ac1446c245aff556389bc57","slug":"land-sliding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से दो बसों पर गिरे बड़े पत्थर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से दो बसों पर गिरे बड़े पत्थर, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डैम के पास डियोड मोड पर शनिवार दोपहर बाद दो बसों पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में उपचार दिया जा रहा है। हादसे में एक निजी बस बाल-बाल ब्यास नदी में गिरने से बची। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बेज मंडी से कुल्लू जा रही एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। हादसे में बस सवार सभी सुरक्षित हैं।
बस क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में करीब साढ़े बजे कुल्लू से मंडी जा रही एक निजी बस उक्त स्थान पर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर गिरने से बस की दिशा बदल गई और बस सड़क से बाहर जा पहुंची। सड़क पर रेलिंग होने के कारण बस के दो टायर हवा के बाहर व दो टायर जमीन पर ही रहे और बस लटकी रही। जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
कड़ी मशक्कत के बाद हवा में लटकी बस से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। वहीं जांच अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि दो निजी बसों पर पत्थर गिरने की सूचना मिली है। हादसे में घायल छह लोगों को मंडी में उपचार दिया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।