फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lalit Thakur becomes CPI district secretary; party workers to participate in Delhi rally

Mandi News: भाकपा के जिला सचिव बने ललित ठाकुर, दिल्ली रैली में शामिल होंगे कार्यकर्ता

Wed, 21 Oct 2026 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Lalit Thakur becomes CPI district secretary; party workers to participate in Delhi rally
एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली में भाग लेने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सम्मेलन में ललित ठाकुर को मंडी जिला सचिव और देवराज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली में हिमाचल और मंडी से सैकड़ों सक्रिय सदस्यों के भाग लेने का निर्णय भी लिया गया। मंडी में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय जिला सम्मेलन में जिलेभर से पार्टी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें भाकपा के राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी, पूर्व राज्य सचिव वासुदेव बसु और देशराज शर्मा तथा जिला प्रभारी प्रवेश चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में निवर्तमान जिला सचिव मेघ सिंह पालसरा ने पार्टी की पिछली गतिविधियों और कार्यों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान वक्ताओं ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताई और देशभक्त तथा धर्मनिरपेक्ष संस्थाओं से आगे आकर अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला सम्मेलन में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सचिव मंडल का गठन किया गया। इसमें मेघ सिंह परलसरा, हरमेश शर्मा, राधा ठाकुर, देश मित्र, अमरजीत और धर्मपाल को सदस्य बनाया गया। वहीं, ललित ठाकुर को जिला सचिव और देवराज को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed