फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   KV Dharampur case reached Union Minister

Mandi News: केंद्रीय मंत्री के पास पहुंचा केवी धर्मपुर का मामला

Fri, 14 Feb 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
KV Dharampur case reached Union Minister
धर्मपुर (मंडी)। केंद्रीय विद्यालय (केवी) धर्मपुर को अभी तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। इस कारण विद्यार्थियों को बैठने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब यह मामला केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दरबार पहुंच गया है। जल्द ही यहां भवन बनाने के लिए बजट का प्रावधान होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष धर्मपुर और संधोल केंद्रीय विद्यालय के बारे में रिपोर्ट पेश की। केंद्रीय मंत्री ने रजत ठाकुर को आश्वासन दिलाया कि दोनों केंद्रीय विद्यालयों की दशा सुधारी जाएगी। धर्मपुर केंद्रीय विद्यालय के भवन के लिए बजट मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मामला रखा कि केवी धर्मपुर में विद्यार्थियों के बैठने का उचित प्रावधान न होने के कारण पहली कक्षा में इस बार दाखिला न करने की बात कही जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी कक्षा बंद नहीं होगी। प्रधानाचार्य अपनी मर्जी से किसी भी कक्षा को बंद नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने भेंट के दौरान कहा कि जब तक धर्मपुर में स्कूल भवन नहीं बनता है, तब तक प्रदेश सरकार सभी सुविधाएं मुहैया करवाती है। रजत ने बताया कि वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिले। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह जल्द ही दो कमरे बनाने का प्रावधान करेंगे।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed