{"_id":"63bb0628799f830602711e0e","slug":"krasna-lab-s-equipment-gathering-dust-due-to-non-availability-of-room-in-phc-chowk-mandi-news-sml433276815","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीएचसी चौक में कमरा न मिलने पर धूल फांक रहा क्रस्ना लैब का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीएचसी चौक में कमरा न मिलने पर धूल फांक रहा क्रस्ना लैब का सामान
विज्ञापन
मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल की पीएचसी चौक में बिना कमरे धूल फांक रहा क्रसना लैब का सामान। संवाद
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक भवन में पर्याप्त जगह न होने के कारण पिछले तीन महीनों से लोगों के महत्वपूर्ण टेस्ट करने वाली क्त्रस्स्ना लैब का सामान खुले हॉल में धूल फांक रहा है।
हालात यह है कि लैब के सेवा में न होने और टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। इसके कारण लोगों को मजबूरन निजी लैबों में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। पिछले तीन महीने से क्त्रस्स्ना लैब का सामान पीएचसी भवन के हॉल में पड़ा है। उसने एक स्टाफ सदस्य भी नियुक्त किया है। लैब के लिए कमरा उपलब्ध न होने की सूरत में लैब की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। वहीं पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. अनूप कुमार के अनुसार क्त्रस्स्ना लैब के लिए पीएचसी भवन में कोई भी जगह उपलब्ध न होने के चलते कमरे का आवंटन नहीं हो पाया है। मामले को लेकर लैब संचालन कंपनी को सूचित करते हुए कमरे की पीएचसी से बाहर व्यवस्था करने को कहा है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया है।
इस बारे में खंड स्वास्थ्य अधिकारी रोहांडा ब्लॉक सुंदरनगर डॉ. अविनाश पंवर ने बताया कि क्त्रस्स्ना लैब के लिए पीएचसी चौक भवन में लैब के लिए कमरा उपलब्ध नहीं है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग उच्चाधिकारियों को सूचित किया है। क्त्रस्स्ना लैब संचालन करने वाली कंपनी को पीएचसी के बाहर कमरे की व्यवस्था करने को लेकर लिखा है।