{"_id":"68ff5803c39dadeea000d3c3","slug":"kotli-school-players-shine-in-competitions-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174193-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रतियोगिताओं में छाए कोटली स्कूल के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रतियोगिताओं में छाए कोटली स्कूल के खिलाड़ी
विज्ञापन
दो खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। जोनल एवं जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कोटली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। जोनल स्तरीय अंडर-14 बाल प्रतियोगिताओं में पांच छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिला स्तरीय खेलों के लिए स्थान बनाया। इन छात्रों ने जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया।
प्रवीण कुमार का चयन कबड्डी के लिए राज्य स्तरीय खेलों में हुआ है। अजय कुमार का चयन कबड्डी (अंडर-19 बाल) के लिए राज्य स्तरीय खेलों में हुआ। अंडर-14 कन्या वर्ग में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की 11 छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ। वहीं, अंडर-19 कन्या श्रेणी में विद्यालय की 13 छात्राओं ने जोनल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। अंडर-19 बाल श्रेणी में विद्यालय की टीम ने फोक डांस प्रतियोगिता में पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा वैद्य ने अजय कुमार और प्रवीण कुमार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।