{"_id":"68d03a9a99c1296fa20ed5ff","slug":"kodre-laddus-will-be-ready-for-diwali-mandi-news-c-90-1-mnd1001-170445-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दीपावली के लिए तैयार होंगे कोदरे के लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दीपावली के लिए तैयार होंगे कोदरे के लड्डू
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। दीपावली के लिए धर्मपुर किसान उत्पादक संघ से जुड़ीं महिलाएं कोदरे के लड्डू, बर्फी, पपीते के पेड़े और अन्य प्रकार की मिठाई तैयार करेंगी। महिलाओं ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इससे पहले 27 सितंबर को किसान उत्पादक संघ की ओर से तीसरा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की निदेशक कुमुद सिंह को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक भूपेंद्रा मंडावी भी शिरकत करेंगे।
धर्मपुर किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) की बैठक सतपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में भराड़ी में हुई। इसमें 27 सितंबर को एफपीओ के तीसरे स्थापना दिवस के समारोह के बारे में योजना तैयार की गई।
निर्णय लिया गया कि लोक निर्माण विभाग टिहरा-बांदल चौक में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। हिमाचल राज्य सहकारी एवं ग्रामीण बैंक की प्रदर्शनी, निशुल्क चिकित्सा कैंप आयोजित किए जाने के साथ-साथ छह प्रोसेसिंग केंद्रों में से बेहतर कार्य करने वाले सेंटर तथा सबसे ज्यादा शेयर होल्डर्स भर्ती करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। लौंगणी ग्राम पंचायत के स्याठी गांव की 12 महिलाओं को एफपीओ का शेयर होल्डर बनाया जाएगा। 27 सितंबर को ही भराड़ी में मल्टी प्रोसेसिंग लघु उद्योग का शुभारंभ भी किया जाएगा। बैठक में एफपीओ सचिव भूपेंद्र सिंह, खेमराज, मेहर सिंह, अमर सिंह, रजनी सकलानी, सोमा देवी आदि ने भाग लिया। संवाद