फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kitchen burnt in Sarli, loss of two lakhs

Mandi News: सारली में रसोईघर जला, दो लाख का नुकसान

Sun, 16 Apr 2023 06:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 16 Apr 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Kitchen burnt in Sarli, loss of two lakhs
जोगिंद्रनगर के सारली गांव में आग से हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की सैंथल पडैन पंचायत के सारली गांव में रसोईघर जल गया। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात लोगों पर रसोईघर में आग लगाने और चोरी का भी आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि रसोईघर से गैस सिलिंडर चोरी हुआ है। सारली गांव में आग की यह घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सुनीत प्रकाश ने बताया कि वह परिवार के साथ मनोह गांव में ससुराल आया था। आधी रात को आग लगने की सूचना मिली तो वापस घर पहुंचा। आग से रसोईघर और अंदर रखा राशन, बर्तन समेत अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। रसोई घर की खिड़की टूटी हुई पाई। रसोईघर में रखा गैस सिलिंडर भी गायब था। पत्नी रजनी देवी ने बताया कि चोरी के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार देर रात मामले की जांच की। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर किए। दमकल विभाग की टीम भी राहत व बचाव कार्य के लिए आधी रात को सारली गांव में पहुंची थी। दमकल विभाग के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने आग से करीब दो लाख के नुकसान का आकलन किया है।

जोगिंद्रनगर के सारली गांव में आग से हुआ नुकसान

जोगिंद्रनगर के सारली गांव में आग से हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed