{"_id":"626193f0ec848007595adba9","slug":"kitchen-burnt-in-chautara-s-pasal-mandi-news-sml4064095186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंतड़ा के पस्सल में रसोईघर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंतड़ा के पस्सल में रसोईघर जला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में रसोईघर में लगी आग पर काबू पाते हुए अग्निशमन कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के पस्सल में एक रसोईघर, स्टोर और कमरा जलकर राख हो गए हैं। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और साथ लगते मकानों को जलने से बचाया।
आग की घटना वीरवार दोपहर करीब एक बजे सामने आई। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग रसोईघर में जल रहे दीपक से फैली। घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने रसोईघर में रखे दो गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला और खुद भी सुरक्षित बाहर निकले।
यह मकान सुभाष राणा निवासी पस्सल हार (चौंतड़ा) का है। दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि नुकसान के आकलन के बाद ही प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। संवाद