{"_id":"685c4af74aba1f01ad00f263","slug":"kisan-sabha-demonstrated-on-padchhu-bridge-amidst-rain-mandi-news-c-90-1-ssml1045-160296-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश के बीच पाड़च्छू पुल पर किसान सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश के बीच पाड़च्छू पुल पर किसान सभा ने किया प्रदर्शन
Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-03 के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप पर हिमाचल किसान सभा ने बुधवार को बारिश के बीच प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मोर्थ व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारबोजी की। निर्माता कंपनी के प्रबंधकों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी मदन कुमार को भराड़ी रेस्ट हाउस में मांग पत्र सौंपा।
पाड़च्छू में निर्माणाधीन पुल के लिए अवैध डंपिंग पर भी किसान सभा ने सवाल उठाए। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डंप किया मलबा लौंगणी, शिवदवाला से लेकर धर्मपुर तक भारी तबाही मचाएगा। इसी प्रकार हुक्कल स्कूल की दीवार गिरने, बनाल और बनेहरड़ी में की गई अवैध डंपिंग हटाने, चोलथरा बाजार की सड़क बहाल करने समेत अन्य समस्याओं को हल करने की मांग की गई।
मौके पर आए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी के माध्यम से उपायुक्त को भराड़ी रेस्ट हाउस में मांगपत्र सौपा और निर्माण कार्य से आ रही समस्याओं बारे चर्चा की गई। इसमें सरकाघाट और धर्मपुर के एसडीएम, डीएसपी, मोर्थ और कंपनी के प्रबंधक शामिल हुए। किसान सभा की ओर से भूपेंद्र सिंह, रणताज राणा, मोहन लाल, मेहर सिंह, बालकृष्णन उपस्थित रहे। भूपेंद्र सिंह ने लापरवाही पर कंपनी प्रबंधकों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। कहा कि अगले चरण में पांच जुलाई के बाद सरकाघाट और धर्मपुर एसडीएम कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।