फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha and CITU protested in Mandi in support of their demands.

Mandi News: मंडी में किसान सभा और सीटू ने मांगों के समर्थन में बोला हल्ला

Thu, 27 Nov 2025 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Nov 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha and CITU protested in Mandi in support of their demands.
मंडी में हिमाचल किसान सभा और सीटू  के संयुक्त आह्वान पर किसान विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर
मंडी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), हिमाचल किसान सभा और हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की जिला कमेटी के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को मंडी में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद संगठन प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के माध्यम से देश की राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि मजदूर विरोधी बताए जा रहे चार लेबर कोड को तुरंत वापस लिया जाए और किसानों से किए गए वादों को पूरा किया जाए। संगठनों का कहना है कि सरकार इन श्रम संहिताओं को मजदूर हितैषी और आधुनिक बताती है जबकि वास्तव में ये आजादी के बाद मजदूरों द्वारा अर्जित अधिकारों का व्यापक हनन हैं।
विज्ञापन

संघों ने आरोप लगाया कि 29 मौजूदा श्रम कानूनों को 4 संहिताओं में समाहित करने के नाम पर औद्योगिक विवाद अधिनियम, कारखाना अधिनियम, खान अधिनियम और ठेका श्रम (नियमन एवं उन्मूलन) अधिनियम जैसे सुरक्षा-प्रधान कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। अधिकारों को मजबूत करने के बजाय इन संहिताओं से नौकरी की सुरक्षा घटती है तथा श्रम विभाग की भूमिका भी कमजोर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने किसानों से संबंधित प्रमुख मांगें भी उठाईं। इनमें गरीब किसानों को 5 बीघा जमीन प्रदान की जाए। फोरलेन निर्माण से खराब हुई जमीन और घरों का उचित मुआवजा दिया जाए। अधिग्रहण की जमीन का चार गुना मुआवजा दिया जाए। आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि और घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाए। सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। इस मौके अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ का विरोध किया गया।

इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा, किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य जोगिंद्र वालिया, जिला सचिव रामजी दास, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के राज्य अध्यक्ष राज्य प्रकाश ठाकुर, सचिव जगदीश ठाकुर, सुरेश सरवाल, रमेश गुलरिया, गोपेंद्र, सुरेंद्र, प्रवीण, दीपक और सुनीता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed