फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kho kho championship

Mandi News: सुंदरनगर में आज से जुटेंगे प्रदेश के खो-खो खिलाड़ी

Fri, 12 Dec 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
kho kho championship
13 व 14 को होगी राज्य स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष खो-खो चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ की ओर से 13 व 14 दिसंबर को मंडी जिले के सुंदरनगर में 18वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी स्थित स्कूल खेल मैदान में होगी, जहां हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों की महिला व पुरुष करीब 360 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा करेंगे। 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे प्रतियोगिता के समापन पर एससी-एसटी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष लाल सिंह कौशल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर और महासचिव एवं भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एलआर वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि खो-खो के मुकाबले दो मैदान में होंगे, जिसमें एक मैट व एक मिट्टी का तैयार किया गया है, जिसके लिए खिलाड़ी अपने साथ अपनी पूरी किट साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अगले वर्ष 11 से 15 जनवरी तक तेलंगाना के काजीपत में होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारतीय खो-खो महासंघ के महासचिव उपकार सिंह विर्क विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में पहली मर्तबा हिमाचल पुलिस की महिला व पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed