फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Khanna's Sumit Pahalwan won Tanda's Dangal

Mandi News: खन्ना के सुमित पहलवान ने जीता टांडा का दंगल

Mon, 20 May 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 20 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Khanna's Sumit Pahalwan won Tanda's Dangal
जय लखदाता अखाड़ा कमेटी अपर टांडा कटोन बल्ह द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल के विजेताओं को पुरस्कृत कर
नेरचौक (मंडी)। जय लखदाता अखाड़ा कमेटी अपर टांडा कटोन बल्ह द्वारा रविवार को दंगल करवाया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर मुख्यातिथि रहे। दंगल में देश के नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती का दमखम दिखाया। बड़ी माली के लिए खन्ना पंजाब के सुमित और यूपी के बबलू में कड़ा मुकाबला हुआ। काफी देर चले मलयुद्ध में बबलू को पटखनी देकर सुमित ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं छोटी माली का मुकाबला दिल्ली के सोनू और जम्मू के अली पहलवान के बीच हुआ। इसमें दिल्ली का सोनू विजेता रहे। आयोजक कमेटी ने बड़ी माली के विजेता सुमित पहलवान को 25 हजार रुपये नकद और गुर्ज व उपविजेता बबलू को 15 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छोटी माली के विजेता सोनू को 21 हजार और गुर्ज व उप विजेता पहलवान को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के प्रधान तेज सिंह ठाकुर, उप प्रधान चेत राम, देश राज वर्मा, नरोत्तम,पूर्व प्रधान सोयरा बासुदेव, नागेंद्र ठाकुर सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed