फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Karsog will be connected to NH, documents handed over to Union Minister

Mandi News: एनएच से जुड़ेगा करसोग, केंद्रीय मंत्री को सौंपे दस्तावेज

Wed, 08 Jan 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Karsog will be connected to NH, documents handed over to Union Minister
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते करसोग विधायक दीपराज। 
करसोग (मंडी)। विधायक दीप राज ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंटकर करसोग-शिमला मुख्य सड़क में तत्तापानी से बखरोट तक अपग्रेड करने के संबंध में दस्तावेज सौंपे। विधायक ने पहले भी बखरोट से सनारली 9 किलोमीटर सड़क को सीआरएफ के तहत अपग्रेड करने की केंद्र से मांग की थी।
विज्ञापन

इसे केंद्र ने पहले ही स्वीकृति देते हुए करीब 31 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। विधायक दीपराज ने बताया कि करसोग को एनएच से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री ने हामी भरी है। लोकसभा चुनाव के दौरान मंडी की प्रत्याशी एवं सांसद कंगना रणौत के पक्ष में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करसोग में जनसभा के दौरान करसोग को चार नेशनल हाईवे से जोड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जल्द करसोग को नेशनल हाईवे की सौगात मिलेगी। इसके लिए उन्होंने जरूरी दस्तावेज केंद्रीय मंत्री को सौंप दिए हैं। कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय विद्यालय का विषय भी केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा। नेशनल हाईवे से जुड़ने पर करसोग की आर्थिकी मजबूत होगी और शिमला का सफर कम एवं सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed