{"_id":"6644ace884c46769400b6c02","slug":"kanika-sharma-of-sundernagar-became-nursing-lieutenant-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट, यहां देंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट, यहां देंगी सेवाएं
Wed, 15 May 2024 06:09 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 15 May 2024 06:09 PM IST
सार
सुंदरनगर के बीणा गांव निवासी कनिका शर्मा नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। कनिका शर्मा सेना अस्पताल सेंट्रल कमांड लखनऊ में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
कनिका शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के बीणा गांव निवासी कनिका शर्मा ने नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनिका शर्मा सेना अस्पताल सेंट्रल कमांड लखनऊ में सेवाएं देंगी। कनिका शर्मा (30) पत्नी देशराज शर्मा ने हाल ही में नर्सिंग लेफ्टिनेंट कॉमन पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
कनिका शर्मा के पति देशराज शर्मा आईआईएम सिरमौर में बतौर कनिष्ठ अभियंता तैनात हैं। कनिका की चार साल की बेटी है। कनिका की उपलब्धि से ससुराल व मायके पक्ष में खुशी का माहौल है। कनिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने सुसराल और मायका पक्ष के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन