{"_id":"691708e939351be2720813fe","slug":"junk-buses-running-in-dharampur-depot-rajat-mandi-news-c-90-1-mnd1001-176108-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर डिपो में दौड़ रहीं खटारा बसें : रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर डिपो में दौड़ रहीं खटारा बसें : रजत
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कहा है कि धर्मपुर क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें रूटों पर भेजी जा रही हैं। ये बसें जगह-जगह खराब हो जाती हैं। इससे न केवल यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है।
कई रूटों पर बसों के अचानक बंद हो जाने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ता है।
बसों की नियमित मरम्मत समय पर नहीं की जा रही है। मांग की कि धर्मपुर डिपो में नई बसों की जल्द से जल्द तैनाती की जाए और खराब बसों को तुरंत रूट से हटाया जाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद किया जाए। संवाद