फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Joint press conference of India alliance in Mandi Himachal

Himachal: कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को मिला 'इंडिया' का साथ, कंगना पर जमकर बरसे सभी नेता

Wed, 15 May 2024 07:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 May 2024 07:23 PM IST
सार

बुधवार को इंडिया गठबंधन के बैनर तले मंडी में सीपीआई, सीपीआईएम व आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को समर्थन दिया गया।

विज्ञापन
Joint press conference of India alliance in Mandi Himachal
इंडिया गठबंधन के बैनर तले मंडी में संयुक्त प्रेस वार्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को मंडी में सीपीआई, सीपीआईएम व आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल गया है। इस बात का ऐलान तीनों पार्टियों के नेताओं ने गांधी भवन मंडी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान किया है। इंडिया गठबंधन के बैनर तले तीनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार को भी जमकर घेरा। संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इनकी टीम आज शक्तियों का दुरूप्रयोग कर जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों के गिराने के काम में लगी हुई है।

विज्ञापन


'400 पार का नारा संविधान बदलने के लिए'
मंडी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि तानाशाही तरीके से विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित करने का मोदी सरकार का रवैया अब ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। इस मौके पर सीपीआईएम राज्य सचिवालय सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि संविधान को बदलने के लिए लगाया है। वहीं आप प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने में लगी हुई है। आज देश के संविधान को बदलने की बातें उठना, दाल में कुछ काला होने के संकेत दे रही है। सीटू नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पर मजदूर विरोधी सरकार है। मनरेगा का बजट कम करने के आरोप लगाते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुई इस योजना को बंद करना चाहती है। केंद्र सरकार ने 2014 से पूर्व मजदूरों के हितों में बनाए गए श्रम कानूनों को खत्म करने का भी काम किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'अपना कद बढ़ाने का प्रयास कर रही कंगना'
वहीं, इस मौके पर कांग्रेसी नेता शशि शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को भी जमकर घेरा। शशि शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर मंडी जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और कंगना उनका भी सम्मान नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन रैली में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने जयराम ठाकुर व अन्य वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया है। अपने संबोधन में कंगना ने सदर विधायक अनिल शर्मा का जिक्र तक नहीं किया। शशि शर्मा ने कहा कि कंगना ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का अपमान कर अपना कद बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed