{"_id":"6a3faebb44c35eb499065ff7","slug":"job-opportunity-for-youth-who-have-passed-class-10-or-12-mandi-news-c-90-1-ssml1024-202492-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
विज्ञापन
30 जून और 1 जुलाई को होंगे इंटरव्यू
मंडी और सरकाघाट में होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। एक निजी कंपनी की ओर से मशीन ऑपरेटर और पैकेजिंग एसोसिएट, सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं, आयु सीमा 18 से 33 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कंपनी के लुधियाना स्थित संयंत्र में होगी। भर्ती के बाद अभ्यर्थियों को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान 13,486 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 8 घंटे की ड्यूटी पर 15,483 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
कंपनी की ओर से पुरुष कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी तथा महिला कर्मचारियों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त ईएसआई, पीएफ, बोनस, ग्रेच्युटी, कैंटीन, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य कर्मचारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती साक्षात्कार 30 जून को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट तथा 1 जुलाई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित किए जाएंगे।