{"_id":"604cf9218ebc3e8d320f42d0","slug":"jewelery-cash-stole-in-golwan-ladbharol-mandi-news-sml364138768","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलवां में शादी के लिए रखे गहने, नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलवां में शादी के लिए रखे गहने, नकदी चुराई
विज्ञापन
लडभड़ोल के गोलवां में घर में चोरी के दौरान बिखरा सामान।
- फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के गोलवां में एक दुकानदार के घर से शुक्रवार दोपहर चोर आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। दुकानदार के बेटे की कुछ दिनों बाद शादी है। शादी के लिए इकट्ठे किए सामान को भी चुरा लिया गया है। वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दुकानदार मान सिंह निवासी गोलवां ने कहा कि वह लडभड़ोल में दर्जी की दुकान करता है। दोपहर को जब वह अपने घर में कुछ सामान छोड़ने आया तो मुख्य द्वार और कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। कमरे में सामान भी उथल पुथल था।
पंचायत प्रधान धनीराम शास्त्री और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। उसने कहा कि घर से दो तोले सोने के गहने, एक दर्जन से अधिक डबल बेड के कंबल और बेटे की शादी के लिए करीब 50 हजार का कपड़ा रखा हुआ था, उसे भी चुरा ले गए हैं। मामले की पुष्टि लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने की है। कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।