फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jeep rolled near Saigalu, 13 laborers injured

साईगलू के पास लुढ़की जीप, 13 मजदूर घायल

Fri, 07 Jan 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jeep rolled near Saigalu, 13 laborers injured
जोनल अस्पताल मंडी में एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाए गए कोटली हादसे के घायलों को स्ट्रेचर पर ले जा - फोटो : Mandi
मंडी। कोटली तहसील के साईगलू गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक मालवाहक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। 11 घायल मजदूरों को सिविल अस्पताल कोटली जबकि दो को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और यहां टावर लाइन का काम करने आए हैं। सुबह ये मजदूर कटौला से कोटली के लिए आए थे। साइट पर काम न होने के चलते ये मजदूर वापस जा रहे थे। साईगलू के पास जीप को पीछे करते वक्त चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन लुढ़क गया। वाहन के गिरने से पहले चालक ने छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

इससे वह फरार हो गया है। चालक को छलांग लगाता देख तीन अन्य मजदूरों ने भी समय रहते छलांग लगा दी। 13 मजदूर जीप के साथ लुढ़कते हुए खेतों में जा पहुंचे। एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सिविल अस्पताल कोटली पहुंचाया गया। दो को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना से टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। मालवाहक वाहन में सवारियों को ढोने पर प्रतिबंध है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

कोटली हादसे में घायल हुए लोग
असीकदीन (26), गांव बोलातुली, मनीर उल शेख (32) गांव दौलतपुर, अलकश (25) गांव दौलतपुर, हासिब उल शेख (20) गांव मुदई, आलम शेख (19) गांव दौलतपुर, हशी उल शेख (19) गांव सुखपाड़ा, अनीकुल रहमान (20) गांव शुुखपुरा, बशीम रेजा (18) गांव कालुआरी, शकील अहमद (18) गांव शुपड़ा, जुलकार आलम (27) गांव बोलातुली, विक्की गुप्ता (28) गांव बलीया, हबीबुर रहमान (26) गांव पात्थर, शलीम सेठ (30) गांव मांडे, सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed