{"_id":"613f87bc8ebc3e3de744e636","slug":"janvadi-mahila-smiti-mandi-demend-fair-investigation-in-jyoti-case-mandi-news-sml3837370142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति मामले में अंधेरे में तीर चला रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति मामले में अंधेरे में तीर चला रही पुलिस
विज्ञापन
ज्योति की संदिग्ध मौत मामले में उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग के लिए प्रदर्शन करती जनवादी ?
- फोटो : Mandi
मंडी। जनवादी महिला समिति मंडी ने सेरी मंच पर प्रदर्शन कर जोगिंद्रनगर में ज्योति की संदिग्ध मौत का मुद्दा उठाया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के पश्चात उपायुक्त अरिंदम चौधरी को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष जयवंती ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। कहा कि पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। रात को तीन किलोमीटर दूर जंगल में जाना गले नहीं उतर रहा है। इस पहलू पर भी पुलिस को जांच करनी चाहिए।
आत्महत्या और हत्या को लेकर पुलिस को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जंगल में इतनी दूर अकेला व्यक्ति का पहुंचना मुश्किल है। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि आने वाले समय में कभी भी इस तरह की कहानी दोबारा न दोहराई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने तक इंतजार किया जाएगा, उसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर अगला कदम उठाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. वीना वैद्य, जिला सचिव प्रमिला, बबीता, पूनम, हरदीप सुरेंद्रा, संतोष आदि मौजूद रहीं। संवाद