फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jal Shakti Department issued water bills for three months

Mandi News: जल शक्ति विभाग ने जारी किए तीन महीने के पानी के बिल

Sun, 29 Jun 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department issued water bills for three months
मंडी। जल शक्ति विभाग ने शहर में पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के बिल जारी करना शुरू कर दिए हैं। पानी के बिल एक अक्तूबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक तीन माह के थमाए जा रहे हैं। शहर में करीब 12 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। बिल भरने की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2025 है। छह माह के बिल शहरवासियों को बाद में जारी किए जाएंगे। पिछले नौ माह से पानी के बिल न आने पर अमर उजाला की ओर से मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जल शक्ति विभाग ने ऑफलाइन मीटर की यूनिट (रीडिंग) जानने का कार्य शुरू किया था। कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर पानी के मीटर की यूनिट नोट कर बाद में बिल जनरेट किए थे। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राज कुमार सैणी ने बताया कि शहर में तीन माह के बिल जारी किए जा रहे हैं। जल्द पूरे शहर के उपभोक्ताओं को थमा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed