फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jai Ram Thakur and Kangana Ranaut, immersed in devotion, offered oblations with chanting of mantras.

Mandi News: भक्ति में रंगे जयराम ठाकुर और कंगना रणौत, मंत्रोच्चारण के साथ डालीं आहुतियां

Thu, 18 Sep 2025 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 18 Sep 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
Jai Ram Thakur and Kangana Ranaut, immersed in devotion, offered oblations with chanting of mantras.
मंडी। जिला मुख्यालय के इंदिरा मार्केट स्थित सिद्ध काली मंदिर में विश्व शांति और आपदा रोकने के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रणौत का अलग ही रूप नजर आया। 11 कुंडीय हवन-यज्ञ कार्यक्रम के दाैरान मंत्रोच्चारण करते हुए जयराम और कंगना समेत अन्य ने आहुतियां डालीं। इस पूरे आयोजन के दौरान कंगना रणौत उत्साहित नजर आईं। भक्ति भाव से लीन कंगना मंत्रोच्चारण भी करती नजर आईं।
विज्ञापन



दिन बुधवार, समय सुबह 10:00 बजे। माता सिद्ध काली मंदिर में पहुंचते ही कंगना रणौत ने मंदिर में शीश नवाया। सिक्योरिटी के बीच आई कंगना ने मंदिर परिसर में नेता प्रतिपक्ष जयराम के साथ हवन-यज्ञ में आसान ग्रहण किया। उन्होंने स्वयं ही धूप मांगा और भक्ति में लीन हो गईं। 11 कुंडीय यज्ञ में मंदिर परिसर में अलग-अलग कुंड स्थापित किए गए और इसमें अलग-अलग लोग हवन यज्ञ में शामिल हुए। साधारण कार्यक्रम में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए लेकिन वैदिक तौर तरीकों से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। बीच में श्री राम मोहन दास रामायणी ने गायत्री मंत्र के दौरान महिलाओं के आहुति न डालने का आह्वान किया। केवल पुरुषों को ही आहुति डालने का आग्रह किया। सुबह 11:24 बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। अंत में सभी ने पूर्णाहुति डाली। आखिर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व सांसद कंगना रणौत ने अपना संबोधन किया और इस आयोजन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों से आपदा का क्रम जारी : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की घड़ी में यह हवन-यज्ञ किया गया है। आपदा के कारण हिमाचल प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा है। यह सभी के लिए चिंताजनक है। आपदा का क्रम पिछले कुछ वर्षों से लगातार बना है, न जाने क्या त्रुटि हो गई। देवभूमि हिमाचल में हम सभी इस पीड़ा से बाहर निकलें और इसी के साथ प्रदेश के निर्माण में सभी लगें, यही कामना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुण्य को बढ़ाना होगा, पाप से लड़ने का यही एकमात्र साधन : कंगना



आयोजन का जिक्र करते हुए सांसद कंगना रणौत ने कहा कि ऐसा लग रहा है हम उस काल में पहुंच गए हैं जिसका वर्णन शास्त्रों में होता है। सामूहिक यज्ञ रामायण व महाभारत में ही सुनने को मिलते हैं। अब भगवा सरकार के कार्यकाल में यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि न जाने किस वजह से प्रकृति का कहर विश्वभर में बरप रहा है। कपापी का मन नहीं बदल सकता है। ऐसे में पुण्य को बढ़ाना होगा। यही पाप से लड़ने का एकमात्र साधन है। उन्होंने प्रधानमंत्री व नेता प्रतिपक्ष की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed