फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Interviews for 15 electrician posts will be held on July 4.

Mandi News: इलेक्ट्रीशियन के 15 पदों के लिए 4 जुलाई को होंगे साक्षात्कार

Thu, 02 Jul 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Interviews for 15 electrician posts will be held on July 4.
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी की ओर से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान किया है। इलेक्ट्रीशियन के 15 अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए 4 जुलाई को साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शर्मा क्रिएशन की ओर से इन पदों के लिए मांग प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को 12,750 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा तथा कार्यस्थल मंडी रहेगा। साक्षात्कार 4 जुलाई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, खलियार (मंडी) में आयोजित होगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने मूल प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed