{"_id":"60e881618ebc3e70150bded2","slug":"interview-for-security-guard-will-be-from-12-to-20-mandi-news-sml376381636","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 से 20 तक होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 से 20 तक होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 180 पदों के लिए भर्ती होगी। इसके लिए रोजगार कार्यालयों में 12 से 20 जुलाई तक साक्षात्कार होंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी एसआर कपूर ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटेड जिला फतेहगढ़ साहिब सिक्योरिटी गार्ड के 180 पद भरेगी।
12 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर, 13 को उपरोजगार कार्यालय नेरचौक, 14 को मंडी, 15 पधर, 16 जोगिंद्रनगर, 19 को गोहर तथा 20 को सरकाघाट में सुबह प्रात: 10.30 बजे से साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 21-37 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे साक्षात्कार में भाग लें। इसके लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र साथ लाएं। संवाद