फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Instructions to give notice for throwing dirt in the open

खुले में गंदगी फेंकने पर नोटिस देने के निर्देश

Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Instructions to give notice for throwing dirt in the open
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड एक लक्ष्मी बाजार का निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. विशाल। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के वार्ड नंबर एक लक्ष्मी बाजार में स्वच्छता और विकासात्मक कार्यों के निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने खुले में गंदगी फैलाने वालों को कलमबद्ध कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इनमें वार्ड वासी, होटल संचालक और वार्ड एक के साथ लगती निचला गरोड़ू पंचायत के बाशिंदे शामिल हैं। करीब एक दर्जन से अधिक लोग एसडीएम की राडार में आए हैं। शहर के पठानकोट चौक के साथ लगती उपविनियमित सब्जी मंडी की नाली में फैली गंदगी को देख एसडीएम ने एपीएमसी कर्मचारियों को फटकार लगाई। तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में नगर परिषद के सीनियर असिस्टेंट बलवंत कुमार और सफाई निरीक्षक रविकांत शर्मा भी मौजूद रहे। लक्ष्मी बाजार में सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू न होने पर एसडीएम ने मौके पर मौजूद नगर परिषद के कर्मचारियों को तल्खी दिखाते हुए कहा कि जल्द निर्माण शुरू किया जाए। नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर की मौजूदगी में किए गए निरीक्षण में टूट चुके रास्तों पर पेवर टाइल्स लगाने, रोशनी के पुख्ता प्रबंध करने के अलावा बंद पड़ी नालियों को बहाल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी बाजार में स्वागत गेट स्थापित करने के लिए एसडीएम ने हरी झंडी दिखाई है। एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद के चहुंमुखी विकास के लिए वह प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर विकासात्मक कार्यों में तेजी लाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed