फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In the Under-19 table tennis category, Samriddhi defeated Shanvi 3-0.

Mandi News: टेबल टेनिस अंडर-19 में समृद्धि ने शानवी को 3-0 से दी शिकस्त

Sat, 17 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
In the Under-19 table tennis category, Samriddhi defeated Shanvi 3-0.
मंडी में आयोजित टेवल जिला स्तरीय  टेनिस प्रतियोगिता में शॉट खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
अंडर-15 में युवराज ने अक्षज को 3-0 से पराजित किया
विज्ञापन

मंडी में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ, 75 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। टेबल टेनिस हॉल पड्डल में शनिवार को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में जिले के महिला एवं पुरुष वर्ग के 75 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में मिशिका ने पुनर्वी को 3-1 से तथा अविका ने प्रादान्या को 3-2 से हराया। अंडर-13 वर्ग में एंजेलिना ने प्रादान्या को 3-0 से और श्रेया ने अर्चना को 3-1 से पराजित किया। अंडर-15 वर्ग में समृद्धि ने रितिका को 3-0 से, मिष्टी ने आरना को 3-0 से, सारा ने तवेषा को 3-1 से तथा एंजेलिना ने अहाना को 3-0 से हराया। अंडर-17 वर्ग में समृद्धि ने शानवी को 3-0 से और एंजेलिना ने आरना को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं, अंडर-19 वर्ग में समृद्धि ने शानवी को 3-0 से तथा मिष्टी ने तवेषा को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-11 वर्ग में अक्षज ने ओवम को 3-1 से तथा विवान ने अव्यान को 3-0 से हराया। अंडर-13 वर्ग में युवराज ने आरव ठाकुर को 3-0 और आरव शर्मा ने रियांश को 3-1 से पराजित किया। अंडर-15 वर्ग में युवराज ने अक्षज को 3-0 तथा समय ने सहज को 3-1 से हराया। अंडर-19 वर्ग में आरव ने समय को 3-1, शौर्य ने उज्ज्वल को 3-0 तथा सहज ने युवराज को 3-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और ओपन वर्ग में मुकाबले करवाए जाएंगे। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव विवेक कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed