{"_id":"6213c9c50c9f4820b66bb482","slug":"in-sundernagar-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-mandi-news-sml4003304138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के आंबेडकर नगर में एक युवक संतोष कुमार (37) पुत्र मनीराम निवासी आंबेडकर नगर ने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी है। सुबह जब बेटे ने पिता को फंदे पर लटका पाया तो शोर मचा कर परिजनों को जानकारी दी।
चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार मजदूरी का काम करता था। रविवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपने 12 वर्षीय बड़े बेटे के साथ सो गया।
उसकी पत्नी 10 वर्षीय छोटे बेटे के साथ अलग कमरे में सोई हुई थी। सुबह जब बेटा उठा तो पिता को कमरे में पंखे से लटका पाया। बेटे के शोर मचाने पर पत्नी और युवक की मां वहां पहुंची। परिजनों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवाद