{"_id":"57ed4f574f1c1bca7f57403a","slug":"illigal-mining-twenty-chalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर पुलिस ने काटे 20 चालान, जेसीबी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर पुलिस ने काटे 20 चालान, जेसीबी जब्त
मंडी
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अवैध खनन पर सख्त आदेशों के बाद जिला पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने वीरवार को जिलाभर में विभिन्न स्थानों पर कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस ने 20 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। जिसमें पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने वाहन चालकों को कुल 39700 रुपये का जुर्माना ठोंका है। मौके पर ही पुलिस ने वाहन चालकों से 22500 रुपये जुर्माना वसूल लिया है। इस वर्ष अब तक 26 लाख से अधिक जुर्माना माइनिंग एक्ट के तहत ठोंका है। बल्ह में पुलिस द्वारा खनन माफिया पर की गई इस कार्रवाई को इस वर्ष की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जिला पुलिस की दो टीमों ने बल्ह क्षेत्र में 20 वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सात टिप्परों और 12 ट्रैक्टरों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मौके पर एक जेसीबी भी कब्जे में लेकर जब्त कर ली है। एसएचओ बल्ह संजीव सूद ने बताया कि बल्ह पुलिस दो टीमों ने खनन प्रभावित क्षेत्र छल्की, ढाबण, डढोह, स्यांह, कंसा में छापेमारी की। मौके पर खनन कर रही एक जेसीबी को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा 19 वाहन चालकों पर के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन