फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Illegal sand and gravel auctioned for Rs 90.30 lakh

Mandi News: 90.30 लाख रुपये में नीलाम हुई अवैध रेत-बजरी

Sun, 06 Oct 2024 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 06 Oct 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal sand and gravel auctioned for Rs 90.30 lakh
तहसील कार्यालय में हुई खुली बोली, पहले दो बार नहीं हो पाई थी नीलामी
विज्ञापन

बल्ह घाटी में सुकेती खड्ड के किनारे 15 जगह से जब्त की थी अवैध रेत-बजरी
संवाद न्यूज एजेंसी

नेरचौक (मंडी)। बरसात से पहले खनन माफिया की ओर से सुकेती खड्ड के आसपास क्षेत्र से अवैध रूप से निकाली गई रेत-बजरी 90.30 लाख रुपये में नीलाम हुई है। नीलामी प्रक्रिया शनिवार को तहसील कार्यालय बल्ह में हुई। 63 हजार मीट्रिक टन अवैध रेत-बजरी के ढेर खनन विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन ने मिलकर जब्त किए थे।
जुलाई 2024 में बरसात से पहले सुकेती खड्ड के किनारे खनन माफिया ने करीब 15 अलग-अलग जगहों पर रेत बजरी के ढेर लगाए थे। संयुक्त विभागीय टीम ने इस पर कार्रवाई करते हुए इस रेत बजरी को अपने कब्जे में लिया था। इसके बाद इनकी नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया होनी थी, लेकिन बीच में दो बार यह नीलामी प्रक्रिया रुक गई। एक बार तहसीलदार बल्ह व्यस्तता के चलते नीलामी में नहीं भाग ले सके, जबकि दूसरी बार एक वकील के नोटिस ने यह प्रक्रिया रोक दी। ऐसे में लंबे समय से यह नीलामी प्रक्रिया रुकी हुई थी। शनिवार को हुई बोली के दौरान इस रेत-बजरी को 90,30,500 रुपये में बेचा गया।
विज्ञापन

तहसीलदार बल्ह विपिन शर्मा ने बताया कि शनिवार को तहसील कार्यालय में खुली बोली लगाई गई। जिसमें डडौर, कंसा चौक, सुकेती खड्ड जंक्शन, डडौर शमशान घाट, डडौर सब्जी मंडी, ढाबण श्मशान घाट व अन्य स्थानों पर कब्जे में ली गई अवैध रेत बजरी को नीलाम किया गया। यह प्रक्रिया नियमानुसार अमल पर लाई गई है। नीलामी की एवज में मिली धनराशि को सरकारी कोष में जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed