फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   illegal mining in bahl, mandi

बल्ह घाटी में खड्डों-नालों का सीना हो रहा छलनी

Thu, 21 Jan 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
illegal mining in bahl, mandi
बल्ह घाटी में अवैध खनन कर लगाए गए रेत के ढेर। - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। पंचायत चुनावों की आड़ में बल्ह घाटी में खनन माफिया खड्डों-नालों का सीना छलनी कर रहा है। माफिया के लोग सुकेती खड्ड सहित क्षेत्र के आस पास नालों में बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं। खनन विभाग और प्रशासन दोनों बेखबर हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि खनन माफिया रोजाना रेत, बजरी, पत्थर और मिट्टी के वाहन बाहरी राज्यों में भेज रहा है। वीरवार सायं करीब पौने पांच बजे सुकेती खड्ड में जेसीबी और टिपर से अवैध खनन को अंजाम दिया जाता रहा। पिछले वर्ष पुलिस, खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कड़ी कार्रवाई होने पर खनन माफिया घाटी से गायब हो गया था। ऐसे में बल्ह घाटी में अवैध खनन को विराम लग गया था। अब धीरे धीरे माफिया एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

रोजाना हो रहे खनन से घाटी में जल स्तर जमीन से बहुत नीचे गिर गया। इससे यहां प्राकृतिक जलस्रोत सूख गए हैं। पानी की कमी के चलते सिंचाई और अनेक पेयजल योजनाएं हांफ गई हैं। माफिया पर रोक न लगने पर क्षेत्रवासियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। इधर एसएचओ बल्ह कमलेश कुमार ने बताया कि खनन का कोई मामला नहीं पहुंचा है। शीघ्र ही इस बारे जांच कर खनन माफिया पर नकेल कसी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed