{"_id":"6207ed368a01c100543ba3d4","slug":"illegal-dumping-in-chauntara-and-ghatta-led-to-piles-of-dirt-mandi-news-sml39941022","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंतड़ा और घट्टा में अवैध डंपिंग से गंदगी के ढेर लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंतड़ा और घट्टा में अवैध डंपिंग से गंदगी के ढेर लगे
विज्ञापन
चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी जोगिंद्रनगर की खड्ड में लगे कचरे के ढेर
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कस्बे में अवैध डंपिंग रोकने में प्रशासन नाकाम रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगाकर डंपिंग फैलाने वालों पर शिकंजा कसने की योजना भी विफल रही है।
शहर की सीमा से चौंतड़ा से घट्टा तक रात के अंधेरे में अवैध डंपिंग जारी है। प्रमुख नदी-नाले गंदगी से भरे हैं। इससे गंदगी पानी में घुल मिल रही है। चौंतड़ा शहर की सीमा में मलबे और कचरे के बड़े ढेर लगे हैं। गुगली खड्ड के इर्द-गिर्द मलबा फेंका जा रहा है। इसी खड्ड में गंदगी भी फैलाई जा रही है जो जलशक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजनाओं के लिए नुकसानदायक भी साबित होगी। इधर ढेलू के नजदीक वन विभाग की भूमि पर भी मलबा फेंका जा रहा है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो राधा स्वामी सत्संग ब्यास के साथ लगते नाले में भी घरों से निकलने वाले मलबे और गंदगी को धड़ल्ले से फेंककर प्रशासन और नगर परिषद को कार्रवाई के लिए ललकारा जा रहा है।
बस अड्डे से होकर मकडै़ना और रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग में भी अवैध डंपिंग का सिलसिला जारी है। जोगिंद्रनगर शहर में अवैध डंपिंग पर लगाम लगाने के लिए कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। यहां पर दी चेतावनी से भी लोगों में खौफ नहीं है। सीसीटीवी कैमरों का डर भी लोगों को नहीं रहा है। वे खुलेआम नदी, नालों और हाईवे के साथ लगती जगहों पर अवैध डंपिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा है कि पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने का प्रावधान नगर परिषद को है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। खुले में गंदगी और अवैध डंपिंग की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।