फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the bus is not driven for Bhadvahan, it will jam the wheel

भड़वाहण के लिए बस नहीं चलाई तो करेंगे चक्का जाम

Fri, 24 Sep 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
If the bus is not driven for Bhadvahan, it will jam the wheel
पधर (मंडी)। बस सेवा शुरू न होने से खफा भड़वाहण के ग्रामीणों ने चक्का जाम के लिए चेताया है। ग्राम पंचायत भड़वाहण के स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों को बस सेवा उपलब्ध न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से बार-बार बस सेवा की मांग के बावजूद सरकार और निगम प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सरौंझ स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत भड़वाहण और कुफरी को बस की सुविधा न होने से स्कूली बच्चों, लोगों और कॉलेज विद्यार्थियों को रोज समस्या से दोचार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी और बैजनाथ डिपो के अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से भी मांग की लेकिन दोनों डिपो से आज तक कोई भी बस इस क्षेत्र के लिए शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों प्रदीन, मनोज, मनदीप, अरविंद, रामशरण और जीवन राम ने आगामी 27 सितंबर को सरौंझ में चक्का जाम की चेतावनी दी है। इस बाबत जिलाधीश मंडी को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए परिवहन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed