फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If B.Ed. college is removed from SPU, then protests will be held: Sakshi

एसपीयू से बीएड कॉलेज हटाए तो किए जाएंगे प्रदर्शन : साक्षी

Sun, 20 Jul 2025 03:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:29 PM IST
विज्ञापन
If B.Ed. college is removed from SPU, then protests will be held: Sakshi
सरकार पर लगाया आरोप, एसपीयू से बीएड कॉलेजों को हटाने की चल रही तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश सरकार सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) से बीएड काॅलेजों की संबद्धता हटाकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) को सौंपने की तैयारी कर रही है। यह आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रविवार को प्रेस को जारी बयान में लगाए हैं।
एबीवीपी ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि इस निर्णय को छात्र समुदाय स्वीकार नहीं करेगा। यह निर्णय केवल कॉलेजों की संबद्धता बदलने का मामला नहीं, बल्कि एसपीयू को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की एक सुनियोजित साजिश है।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साक्षी ठाकुर ने कहा कि सरकार पहले स्कूल बंद करती है, फिर कॉलेज बंद करती है। अब एसपीयू जैसे नवगठित विश्वविद्यालय को कमजोर करने की योजना बनाई जा रही है। पहले एसपीयू से कॉलेजों का दायरा घटाया गया और अब एसपीयू से बीएड काॅलेजों की संबद्धता हटाना साजिश का अगला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 बीएड काॅलेज और 1800 से अधिक विद्यार्थी एसपीयू की छत्रछाया में अध्ययनरत हैं। ऐसे में उन्हें एचपीयू (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) से जोड़ना भविष्य को संकट में डालने के समान है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने निर्णय नहीं बदला तो एबीवीपी पूरे प्रदेश में आंदोेलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed