फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRCT should restore bus service from Balichowki to Thatta

Mandi News: बालीचौकी से थट्टा तक बस सेवा बहाल करे एचआरटीसी

Thu, 20 Jun 2024 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
HRCT should restore bus service from Balichowki to Thatta
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी से थट्टा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस के निर्धारित स्थान तक न पहुंचने पर भारत की जनवादी नौजवान सभा बालीचौकी इकाई ने आक्रोश जताया है। बालीचौकी से थट्टा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सुधरानी तक ही पहुंच पा रही है। इससे लोगों को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन








नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र राणा ने बताया कि बीते साल बरसात में आई आपदा के बाद बस थट्टा तक नहीं पहुंच पा रही है और सुधरानी में ही बस के पहिये थम रहे हैं। क्षेत्र में यह एकमात्र बस है, जो लोगों को न्यायालय परिसर गोहर तक जाने की सुविधा देती है। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी इसी बस में सफर करते हैं।
विज्ञापन








उन्होंने कहा कि सड़क पूरी तरह से ठीक होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को बस सुविधा के बिना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क का फिटनेस प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। मगर एचआरटीसी के कर्मचारी बस को सुधरानी से आगे नहीं ले जा रहे हैं, जबकि निजी बसें लगातार खोड़ाथाच तक पहुंच रही हैं। नौजवान सभा ने एसआरटीसी प्रबंधन से आग्रह किया है कि बस को शीघ्र खोड़ाथाच तक चलाया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed