{"_id":"69ba3afd2e856c31420c46da","slug":"himachal-young-man-and-woman-caught-with-chitta-in-sundernagar-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सुंदरनगर में एक युवक और युवती चिट्टे के साथ पकड़े, होटल से चला रहे थे नशे का धंधा; नकदी भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सुंदरनगर में एक युवक और युवती चिट्टे के साथ पकड़े, होटल से चला रहे थे नशे का धंधा; नकदी भी बरामद
Wed, 18 Mar 2026 11:11 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:11 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक युवक और युवती को चिट्टे के साथ पकड़ा है। तलाशी के दौरान 19,510 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों सुंदरनगर के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल के कमरा में एक युवक और युवती के साथ ठहरा हुआ है और चिट्टा बेचने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोपहर करीब ढाई बजे मौके पर दबिश दी और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक-युवती के कब्जे से 21.017 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जबकि तलाशी के दौरान 19,510 रुपये नकद बरामद हुए हैं। युवक की पहचान अरुण भट्टी निवासी जेल रोड, जिला मंडी, जबकि युवती पारुल गुलेरिया निवासी गांव व डाकघर द्रंग, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इन दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन