{"_id":"6934ae4edd39961f6604e565","slug":"himachal-pradesh-car-falls-into-a-deep-ditch-in-mandi-two-soldiers-killed-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: मंडी में गहरी खाई में गिरी कार... दो फौजियों की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: मंडी में गहरी खाई में गिरी कार... दो फौजियों की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां
Sun, 07 Dec 2025 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Dec 2025 03:59 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मंडी के कटौला क्षेत्र में एक हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दीं। दरलोग संपर्क मार्ग पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शादी समारोह में जा रहे दो सैनिक दोस्तों नितेश (32) और महेंद्र (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को रात 8:15 बजे हुए हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी कमांड को दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों जवानों के शव खाई से निकाले गए और कटौला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पालमपुर से पहुंची सैनिक टुकड़ी ने शव परिजनों के साथ अपनी कस्टडी में लिए।
विज्ञापन