संपर्क मार्ग बंद, विभिन्न रूटों पर बसें फंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश से उपमंडल सरकाघाट में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की 70 से भी अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं परिवहन निगम की 29 बसें अभी भी विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। लोगों को रोजमर्रा की चीजें दवाइयां एवं स्कूल-कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पैदल सफर करना पड़ रहा है।अभी तक इलाके में लोक निर्माण विभाग सड़कों को दो करोड़ से भी अधिक का नुकसान पहुंचा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बारिश से दो करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। क्षेत्र के अधिकांश रूट बंद होने से निगम को प्रतिदिन पांच से दस लाख रुपये का घाटा हो रहा है। तनेहड़, भूर, गोरत, गद्दीधार, सुजानपुर, संधोल, मैगल, बारी, टिक्कर, बरोटी, गरली, खरौट, भद्रवाड़, गौंटा, चस्वाल, कमला, कुम्हारड़ा, स्योह आदि रूट में निगम की बसें फंसी हुई हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव ने प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर शीघ्र सड़कों, पेयजल योजनाओं, और यातायात को बहाल करने निर्देश दिए हैं। वहीं क्षेत्र के विधायक कर्नल इंद्र सिंह बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संपर्क साधने में जुटे हैं और राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। एसडीएम सरकाघाट एसके पराशर ने राजस्व लोनिवि और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाों के अधिकारियों से बैठक कर शीघ्र ही जन जीवन बहाल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने के लिए समय लगेगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एनके गुप्ता, आईपीएच के अधिशाषी अभियंता पीके वैद्य ने बताया कि बारिश से विभाग को दो-दो करोड़ नुकसान हुआ है। वहीं, परिवहन निगम के प्रबंधक जगरनाथ ने बताया कि बारिश से रोजाना पांच से दस लाख नुकसान हो रहा है।