{"_id":"6a61ef233ce116cb250a5ead","slug":"heavy-rain-alert-for-mandi-on-july-27-administration-issues-warning-mandi-news-c-90-1-mnd1001-206048-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 27 जुलाई को मंडी में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 27 जुलाई को मंडी में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने किया सतर्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 25, 26 और विशेष रूप से 27 जुलाई को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई को सामान्य हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 जुलाई को फिर से कुछ स्थानों पर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 27 जुलाई को जिले में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने, नालों और खड्डों के जलस्तर में अचानक वृद्धि तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। नदी नालों से दूर रहने का लोगों से आहवान किया है।