फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Heavy damage due to rain and storm

Mandi News: बारिश और तूफान से हुआ भारी नुकसान, गोशाला की छत उड़ी, दारट में व्यक्ति की मौत

Sun, 07 May 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 07 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Heavy damage due to rain and storm
मंडी/थुनाग/लडभड़ोल। जिला में शनिवार रात और रविवार सुबह मौसम ने लोगों को काफी परेशान किया। सराज घाटी के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल माता शिकारी में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। शनिवार रात को बारिश और तेज आंधी ने सराज और नाचन क्षेत्र में सेब के पौधों पर लगाए गए हेलनेट क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बल्ह घाटी में बारिश और आंधी से टमाटर, मटर, गोभी, बैंगन सहित अन्य नकदी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत की पिहड-बेढ़लू के गांव भलारा में बारिश के साथ चले तूफान से राकेश कुमार की गोशाला की छत उड़ गई और एक दीवार ढह गई, जबकि बाकियों में दरारें भी आ गईं है। गनीमत रही कि पशुशाला में कोई पशु नहीं बंधा था अगर पशुशाला में पशु बंधे होते तो नुकसान और अधिक हो सकता था। स्थानीय कार्यालय कानूनगो बुद्धि सिंह चांगरा ने बताया कि गोशाला क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रशासन के पास आया है। घटना के बाद हल्का पटवारी सतीश कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र में आई तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत बोर्ड को भी नुकसान हुआ है। विद्युत विभाग के भगेहड़ फीडर में बिजली के तारों और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे शनिवार रात करीब 10 बजे से रविवार दोपहर बाद एक बजे तक कई गांवों में बिजली गुल रही। इस बारे में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रामलाल नायक ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मई महीने में हुई बर्फबारी से किसानों-बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश और तूफान से फल और अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।


दारट में अनियंत्रित हुई कार, चालक की मौत, अगले महीने थी बेटी की शादी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के दारट बगला में शनिवार देर रात तेज हवाओं और आंधी के बीच एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई, जिससे कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 10ः30 बजे चली तेज हवाओं और आंधी के बीच दारट बगला में जोगिंद्र कुमार निवासी मैण भरोसी की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अगले महीने जोगिंद्र कुमार की बेटी की शादी तय थी और वह शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। मगर वह बेटी की ससुराल भेजने से पहले की दुनिया से रुखसत हो गए। वहीं, प्रशासन की ओर से तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा व एसडीएम कार्यालय के कानूनगो संजय शर्मा ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि कार हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मृतक का शव भी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed