फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Heart attack patient referred from Jogindernagar dies in Baijnath

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल से टांडा रेफर हृदयघात के मरीज ने बैजनाथ में तोड़ा दम, व्यवस्था पर उठे सवाल

Fri, 29 Sep 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 29 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Heart attack patient referred from Jogindernagar dies in Baijnath
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य संसाधनों के अभाव से एक और मरीज की जान चली गई। इससे उपमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार को हार्ट अटैक के मरीज को स्थानीय अस्पताल में संसाधनों के अभाव के चलते केवल प्राथमिक उपचार के बाद 80 किलोमीटर दूर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मगर उसकी बैजनाथ के समीप मौत हो गई।
विज्ञापन

43 वर्षीय मदन लाल निवासी गांव कठोगण दुर्गापुर तहसील सरकाघाट जिला मंडी जोगिंद्रनगर में ही एक पेट्रोल पंप में बीते 18 सालों से कार्यरत था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसे अचानक सीने में दर्द महसूस हुई तो उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार लिए पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने सुविधाओं के अनुसार यथासंभव उपचार दिलाया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद चिकित्सा टीम प्राथमिक उपचार देती रही, लेकिन जीवन रक्षक दवाओं, मेडिसन और विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव के चलते आनन-फानन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। स्थानीय अस्पताल में मौजूद 108 एंबुलेंस रेफर मरीज को लेकर अभी कुछ किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि तबीयत और बिगड़ गई और बैजनाथ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
जोगेंद्रनगर शहर के पेट्रोल पंप के प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि अगर समय पर नजदीकी अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीज को उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। ओम प्रकाश ने बताया कि बैजनाथ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया कि मदद लाल के पिता की पहले मौत हो चुकी थी, जबकि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।


सुविधाओं के अनुरूप दिया जा रहा उपचार
जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल काैंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर उपलब्ध सुविधाओं के अनुरूप अस्पताल में तैनात चिकित्सक सभी प्रकार के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिला रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य कमियों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिलाकर रेफर किया जा रहा है। उधर, थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed