फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hamari Ramleela left a mark on the audience.

Mandi News: ‘हमारी रामलीला’ ने दर्शकों पर छोड़ी छाप

Tue, 06 Oct 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hamari Ramleela left a mark on the audience.
मंडी शहर के पड्डल मैदान में  चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फे​स्टिवल में फिल्मों को निहारते दर्शक।
मंडी। कुल्लू-मनाली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन सोमवार को प्रदर्शित नौ लघु फिल्मों में ‘हमारी रामलीला’ ने दर्शकों पर खास प्रभाव छोड़ा। फिल्म में बदलते दौर के बीच रामलीला की सदियों पुरानी परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखने वाले लोगों की श्रद्धा, संघर्ष और भावनाओं को संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया। फिल्म में रामलीला को केवल नाटक या धार्मिक आयोजन के बजाय समुदाय, संस्कृति और बचपन की यादों से जुड़े रिश्ते के रूप में दिखाया गया है। तीसरे दिन ‘वन डे लाइफ’, ‘मजार’, ‘एमबीए’, ‘एक थी पृथ्वी’, ‘डिलेमा’, ‘तय है सुबह का आना’, ‘वाट इज लव’, ‘एक चुप्पी की कीमत’ और ‘हमारी रामलीला’ का प्रदर्शन किया गया। सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ कात्यायन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लघु फिल्में सामाजिक और ज्वलंत मुद्दों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।
विज्ञापन

सोसायटी फॉर हिमाचल आर्ट एवं कल्चर शाख के निर्देशक रामपाल मलिक और सहयोगी जय कुमार ने बताया कि फेस्टिवल में विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष पुष्पराज स्वामी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जय कुमार जैक, राजित सिंह कंवर, रूप उपाध्याय, राजेश चौहान, शाल्वी शर्मा, रंगकर्मी कुलदीप गुलेरिया, संजय सोनी और कला एवं संगीत प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed