{"_id":"6158917d8ebc3edae039f912","slug":"graduate-je-promotion-quota-should-be-increased-mandi-news-sml385860985","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएट जेई बढ़ाया जाए पदोन्नति कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेजुएट जेई बढ़ाया जाए पदोन्नति कोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की बिलासपुर जोन की सुंदरनगर में आयोजित बैठक में ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंताओं का पदोन्नति कोटा 5 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी करने की मांग उठाई।
बैठक जोनल अध्यक्ष मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक का आगाज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। महासचिव नीरज कतना ने बताया कि बैठक में नवनियुक्त ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंताओं को विद्युत बोर्ड की कार्यशैली और संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया।
इस दौरान ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता का पदोन्नति कोटा बढ़ाने की शीघ्र मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता का पदोन्नति कोटा उस वक्त ज्यादा हुआ करता था जब पद कम थे। पद बढ़े तो इस कोटे को कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंताओं की संख्या 400 से अधिक है। इस दौरान ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंताओं का पदोन्नति कोटा फिर से तीस फीसदी करने की मांग की है अन्यथा आंदोलन चेताया है। संवाद