फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should soon release service benefits for contractual employees: Association

संविदा कर्मचारियों के सेवा लाभ जल्द जारी करे सरकार : संघ

Thu, 30 Jul 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Government should soon release service benefits for contractual employees: Association
राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिकाएं खारिज किए जाने का स्वागत
विज्ञापन

शिक्षक संघ बोला- अब कर्मचारियों को सेवा लाभ देने में देरी का कोई औचित्य नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एचजीसीटीए) ने संविदा कर्मचारियों के सेवा लाभों से जुड़े मामले में राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिकाएं (एसएलपी) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत किया है। संघ ने इसे हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए राहत बताते हुए सरकार से न्यायालय के आदेश जल्द लागू करने की मांग की है।
मंडी में एचजीसीटीए की अध्यक्ष डॉ. बनीता सकलानी ने कहा कि प्रदेश के न्यायालय पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि संविदा सेवा को सेवा लाभों से अलग नहीं किया जा सकता। ताज मोहम्मद मामले सहित कई फैसलों में उच्च न्यायालय ने संविदा अवधि को वेतन निर्धारण, वरिष्ठता, पदोन्नति, अर्जित अवकाश, पेंशन और अन्य सेवा लाभों में शामिल करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि इन आदेशों को लागू करने के बजाय सरकार ने भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम-2024 लागू किया, जिसे बाद में उच्च न्यायालय ने असांविधानिक घोषित कर निरस्त कर दिया। इसके बाद सरकार की सर्वोच्च न्यायालय में दायर विशेष अनुमति याचिकाएं भी खारिज हो गईं। संघ का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय बोझ का हवाला देकर कर्मचारियों के वैधानिक अधिकार नहीं रोके जा सकते।
विज्ञापन

एचजीसीटीए ने सरकार से सभी विभागों को जल्द निर्देश जारी कर पात्र कर्मचारियों की संविदा सेवा अवधि को वेतन निर्धारण, वरिष्ठता, पदोन्नति, अर्जित अवकाश, पेंशन और अन्य सभी सेवा लाभों में शामिल करने की मांग की है। संघ ने कहा कि अब आदेशों के क्रियान्वयन में और देरी का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed