फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Goods distributed to laborers in Balichowk

90 दिन तक निर्माण कार्य करने वाले कामगार कल्याण बोर्ड में करवाएं पंजीकरण: डा साधना

Fri, 03 Sep 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Goods distributed to laborers in Balichowk
मंडी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला ने शुक्रवार को बालीचौकी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसकी अध्यक्षता राज्य रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने की।
विज्ञापन

साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की प्रदेश में निर्माण कार्य में कार्यरत समस्त कामगारों और उनके परिजनों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में कोई भी महिला या पुरुष एक वर्ष में 90 दिन तक अगर निजी निर्माण कार्य, मनरेगा या सरकार अथवा पंचायत की ओर से निर्माण के कार्यों में शामिल है तो वे कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत कामगारों के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रम अधिकारी अथवा श्रम निरीक्षक के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर अपनी आर्थिकी को अधिक सुदृढ़ करें। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री रोगों के बारे में जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का आह्वान किया।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 320 पात्र महिला और पुरुष कामगारों को इंडक्शन हीटर, चूल्हे और सोलर लैंप वितरित किए। छह लोगों को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से व्हील चेयर प्रदान की गई।

श्रम अधिकारी प्यारे लाल साहु ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत समिति बालीचौकी के अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के उपसचिव नरेश शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) पारस अग्रवाल, तहसीलदार बीर चंद, भागीरथ शर्मा, टिकम ठाकुर, मनी राम, डोला राम, खेम चंद शास्त्री, हेम राज वर्मा तथा जोगिंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed