फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Garbage fee and use of plastic tightened in Nerchowk market

Mandi News: नेरचौक बाजार में कूड़ा शुल्क और प्लास्टिक इस्तेमाल पर कसा शिकंजा

Mon, 07 Jul 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 07 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Garbage fee and use of plastic tightened in Nerchowk market
नेरचौक नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार सफाई पर्यवेक्षक गोपाल शर्मा वह अन्य अधिकारी च
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद ने सोमवार को बाजार में कूड़ा शुल्क न चुकाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों का उपयोग करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की। कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार की अगुआई में परिषद की 6 सदस्यीय टीम ने निरीक्षण के दौरान 10 व्यापारियों से कूड़ा शुल्क वसूला।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने 5 व्यापारियों के चालान काटे, जिनसे प्रतिबंधित प्लास्टिक की सामग्री भी जब्त की गई। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद के सफाई पर्यवेक्षक गोपाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत हर दुकान और घर से प्रतिदिन औसतन 300 ग्राम कूड़ा निकलता है, ऐसे में शुल्क देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कई दुकानदारों ने शुरुआत में विरोध जताया, लेकिन बाद में मौके पर शुल्क जमा किया या जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। इसी दौरान प्लास्टिक पर भी कार्रवाई की गई। व्यापारियों ने दलील दी कि उन्हें प्रतिबंध की अधिसूचना की जानकारी नहीं है, जिस पर कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि इससे पहले व्यापारियों के साथ बैठक की जा चुकी है और आगे अन्य दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संवाद किया जाएगा। सोमवार की कार्रवाई में करीब 10,000 रुपये की वसूली की गई और चेतावनी दी गई कि भविष्य में भी यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed