फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   From today the children of first to third grade will also come to school

आज से पहली से तीसरी कक्षा के बच्चे भी आएंगे विद्यालय

Sun, 14 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
From today the children of first to third grade will also come to school
मंडी। जिले के1720 प्राइमरी स्कूलों में सोमवार से पहली से तीसरी कक्षा की भी ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए स्कूल प्रमुखों ने पूरी तैयारी कर ली है। नर्सरी और केजी के बच्चों की कक्षाओं पर अभी संशय है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी आदेशों में नर्सरी, केजी की कक्षाएं लगाने का जिक्र नहीं है। स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों में नर्सरी और केजी के बच्चों की कक्षाएं चलाने के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्कूल संचालकों का कहना है कि कोविड के खतरे को देखते हुए छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए एसओपी का पूरी सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी शहर के बाल स्कूल के प्राथमिक विंग की केंद्रीय मुख्य अध्यापिका चंद्रावती ने कहा कि पहली और दूसरी की कक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी। इसके लिए पूरे प्रबंध कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
गाइडलाइन का पूरा होगा प्रबंध
स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक पहलीख् दूसरी के बच्चों को उचित दूरी पर बैठाया जाएगा। शिक्षक बच्चों को हाथों को बार-बार सैनिटाइज के लिए प्रेरित करेंगे। बच्चों को मास्क उचित ढंग से पहनाया जाएगा। लंच के समय बच्चों को नजरों के सामने बैठाकर ही खाना खिलाया जाएगा। स्कूल आते और जाते समय बच्चों पर स्कूल प्रबंधन की ओर से पूरी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर न हो।

....
सोमवार से स्कूलों में पहली और दूसरी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूल प्रबंधकों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे इन बच्चों की ओर विशेष ध्यान रखें। नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू करने के लिए सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं मिले हैं।
-अमरनाथ राणा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed