फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   From now on, only ISI-marked products will be used in development works undertaken by panchayats.

Mandi News: अब पंचायतों के विकास कार्यों में केवल आईएसआई मार्क उत्पादों का होगा इस्तेमाल

Fri, 16 Oct 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
From now on, only ISI-marked products will be used in development works undertaken by panchayats.
नकली सामान और घटिया निर्माण पर लगेगी लगाम
विज्ञापन

जंजैहली में पंचायत प्रतिनिधियों को दिए गुणवत्ता के गुरुमंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अब पंचायतों के विकास कार्यों में केवल आईएसआई मार्क उत्पादों का ही इस्तेमाल होगा। घटिया और नकली सामान पर लगाम लगेगी ताकि कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी न आए। पंचायत स्तर पर होने वाले सभी सरकारी व सार्वजनिक विकास कार्यों में केवल बीआईएस प्रमाणित आईएसआई मार्क उत्पादों जैसे सीमेंट, स्टील, पाइप और बिजली के उपकरणों का ही उपयोग किया जाएगा।
विश्व मानक दिवस के अवसर पर जंजैहली के पंचायत समिति सम्मेलन हॉल में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), परवाणू शाखा की ओर से संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीआईएस परवाणू के प्रमुख एवं निदेशक एससी नायक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विकास खंड सराज के पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को गुणवत्ता मानकों और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बीआईएस अधिकारियों ने केंद्र सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) की जानकारी देते हुए बताया कि अनिवार्य बीआईएस प्रमाणन वाली सामग्रियों का बिना मानकों के उपयोग या बिक्री करना कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अधिकारों की सुरक्षा और सोने की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधियों को ज्वैलरी की हॉलमार्किंग और एचयूआईडी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या) के बारे में समझाया। इसके साथ ही बीआईएस केयर एप का लाइव प्रदर्शन कर आईएसआई लाइसेंस के सत्यापन और घटिया या नकली सामान की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया सिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed