{"_id":"6a33cf2e6605fd3f880cc276","slug":"free-skill-development-training-launched-at-nsic-80-youths-to-benefit-mandi-news-c-90-1-mnd1027-201185-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएसआईसी में निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू, 80 युवाओं को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएसआईसी में निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू, 80 युवाओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की कौशल विकास योजना के तहत मंडी में होगी ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जरूरतमंद युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनएसआईसी मंडी में निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। पुलघराट स्थित भारत सरकार के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) प्रशिक्षण संस्थान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की वर्ष 2026 की कौशल विकास योजना के तहत इन पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। एनएसआईसी के मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया कि सितंबर 2026 तक चलने वाले इन विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अवधि दो से तीन माह होगी। चार विभिन्न श्रेणियों में कुल 80 युवाओं को पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक संस्थान में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक कोर्स में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं।
उपलब्ध कोर्स एवं योग्यता
महिला टेलर (कटिंग एवं टेलरिंग) : न्यूनतम योग्यता 9वीं पास
टैली अकाउंटिंग एवं जीएसटी : न्यूनतम योग्यता 12वीं पास
डाटा एंट्री एवं कार्यालय सहायक : न्यूनतम योग्यता 10वीं पास
हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग : न्यूनतम योग्यता 10वीं पास
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी वर्ग या जाति से संबंधित हो, इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकता है। इसके लिए किसी प्रकार की पारिवारिक आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट आकार के फोटो, पहचान पत्र तथा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां लेकर संस्थान में उपस्थित होना होगा।