फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forum met with MLA regarding the problem of power cut

बिजली कट की समस्या को लेकर विधायक से मिला मंच

Sun, 01 Aug 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Forum met with MLA regarding the problem of power cut
सुंदरनगर में बिजली के अघोषित कटों से निजात दिलाने के लिए विधायक राकेश जम्वाल को मांग पत्र सौंपते - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। ललित कला एवं सामाजिक विकास मंच के पदाधिकारियों ने रविवार को विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल से मुलाकात की। मंच की तरफ से विधायक को एक मांगपत्र सौंपा गया जिसमें सुंदरनगर के शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या के निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंच के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि गर्मी में सुंदरनगर के शहरी क्षेत्रों में विशेषकर वार्ड नंबर-1 बाड़ी और 2 बनेड़ में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हैं। रोजाना जब शाम को लोगों का घर पर खाना बनाने का समय होता है तो बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरे मौसम में रात को एक या दो बजे बत्ती गुल हो जाती है। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच ने विधायक से मांग की है कि इस समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाए। विधायक राकेश जंवाल ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर उपप्रधान पूजा वालिया, सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव हितेश शर्मा, जोगिंद्र कुमार और माणिक मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed