{"_id":"6415c2ee9d56c225bc055c47","slug":"follow-traffic-rules-sdm-mandi-news-c-19-1-92905-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा यातायात नियमों का पालन करें: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमेशा यातायात नियमों का पालन करें: एसडीएम
Sat, 18 Mar 2023 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
मंडी जिला के द्रंग स्थित नारला कॉलेज में रोड़ सेफ्टी को लेकर आयोजित प्रदर्शन का अवलोकन करते एसडी
पधर (मंडी)। द्रंग स्थित नारला कॉलेज में सड़क सुरक्षा क्लब का जागरुकता शिविर संपन्न हो गया। समापन समारोह में एसडीएम सुरजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
प्राचार्य वंदना वैद्य ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों की पालना करते हुए नशाबंदी और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यातायात नियमों की पालना करते हुए आसपड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें। दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट पहने, सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल न करें। ऐसा करने से दुर्घटनाओं को रोक सकेंगे। इस दौरान मुख्यातिथि ने कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर तैयार किए मॉडल प्रदर्शनी का भी निरीक्षण कर सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा संबंधित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।